सीजन की पहली बारिश ने बीकानेर अनाज मंडी में खोली अव्यवस्था की पोल, जिम्मेदार चुरा रहें नजरें!

बीकानेर

सीजन की पहली बारिश ने बीकानेर अनाज मंडी में अव्यवस्था की खोली पोल, जिम्मेदार चुरा रहें नजरें!

दैनिक खबरां,बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। बीकानेर में सीजन की पहली बारिश ने बीकानेर अनाज मंडी में अव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जंहा सोमवार को आई बारिश से मंडी परिसर में जगह जगह पानी का भराव हो गया। कई जगह यह पानी मंडी में जिंसो के लिए बने यार्ड में घुस गया। पानी निकासी की अव्यवस्था ने मंडी ने रखी जिंसो को अपनी चपेट में ले लिया, इससे व्यापारीओं और किसानों की जिंसो को काफी नुकसान होने की सुचना मिली है। दरअसल, मंडी में पानी निकासी की समस्या काफी सालो से बनी हुई है, वंही मंडी प्रशासन का इस और कतई ध्यान नहीं है, जबकि वर्तमान समय में इसबगोल, जीरा, गेंहू, जौ और चना की बंपर फ़सल मंडी में बिकने के लिए आती है। बीते कई दिनों से मिडिया में मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर कई बार अलर्ट किया जा चुका है, लेकिन मजाल है मंडी के जिम्मेदारों के कानों में जूँ रेंगी हो।  हर वर्ष अनाज मंडी में इस निकासी की समस्या से व्यापारिओं और किसानों को सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मंडी में किसानों की फ़सल के लिए आरक्षित यार्ड पर तेजी मंदी के लिए स्टॉक ने कब्जा जमा रखा है, इससे किसान अपनी कृषि जिंसो को खुले में रखने के लिए मजबूर है। सोमवार को भी अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी किसानों की कृषि जींसे बारिश में भीगने के समाचार मिले है। मंडी प्रशासन अपने टारगेट पुरे करने में व्यस्त है जबकि किसान अपनी फ़सल की दुर्दशा देखकर दुःखी है। अनाज मंडी में काफी ऐसी अव्यवस्थाएं है जिनपर से पर्दा उठाना बाकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी मंडी में फैली अव्यवस्था की आखिर कब सुध लेंगे।