भजनलाल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 106 आरएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर राजस्थान राज्य

भजनलाल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 106 आरएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर। भजनलाल सरकार ने सोमवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 106 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। बता दें कि 22 फरवरी को 396 RAS अधिकारियों के तबादले किए थे।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादले सूची के अनुसार महेंद्र कुमार खींची को संयुक्त शासन सचिव, गृह (अपील) विभाग जयपुर के पद पर लगाया है। छोगाराम देवासी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, उदयपुर, रजनी सी. सिंह को अतिरिक्त आयुक्त (I) (एम.आर.टी.ए.) परिवहन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, परिवहन विभाग जयपुर, प्रिया बलराम शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण में लगाया है।

इन अधिकारियों के किए तबादले
महेंद्र कुमार खींची : संयुक्त शासन सचिव गृह (अपील) विभाग, जयपुर
रजनी सी. सिंह : अतिरिक्त आयुक्त (1) (एम.आर.टी.ए) परिवहन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, परिवहन विभाग, जयपुर
डॉ प्रिया बलराम शर्मा : अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण
चंचल शर्मा : विशेषाधिकारी, यूआईडी प्रोजेक्ट, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जयपुर
सुभाष चन्द शर्मा-1 : उपस्थापक अधिकारी, विभागीय जांच, जयपुर
सुमन पंवार : उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, जयपुर-वृत-2
डॉ प्रभा व्यास : उपायुक्त, परिवहन विभाग, जयपुर (1)
अशोक कुमार सांखला : मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेला विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, जयपुर
वार सिंह : शासन उप सचिव, देवस्थान विभाग, जयपुर
महेन्द्र सिंह यादव : उपखंड अधिकारी, सांभरलेक (जयपुर ग्रामीण)

1_1.jpg2_2.jpg3.jpg4_1.jpg5.jpg