किसान की ढाणी में लगी भीषण आग, एक गोवंश सहित 10 बकरियां जली जिंदा, आशियाना भी हुआ ख़ाक

बीकानेर

किसान की ढाणी में लगी भीषण आग, एक गोवंश सहित 10 बकरियां जली जिंदा, आशियाना भी हुआ ख़ाक

बीकानेर, दैनिक खबरां । जिले के नोखा थाना इलाके के चरकड़ा गांव में स्थित एक ढाणी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई हैँ। इस हादसे में एक गोवंश सहित 10 बकरियों की जलने से दर्दनाक मौत हो जाने की खबर सामने आई हैँ। आग लगने की सुचना मिलते ही नोखा पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और फायरमैन बजरंग चिताना व अन्य दमकलकर्मियों ने फौरन आग बुझाने के प्रयास किए। मिली जानकारी के मुताबिक आग की यह घटना रोड़ा चरकड़ा सड़क मार्ग की घटना है। यह आग सुगनसिंह राजपूत के घर लगी, वंही परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए हुए बताते है। जैसे ही आग लगी फौरन आसपास के पड़ोसियों ने पानी के टेंकरो से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, वंही आग की धधकती लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों को सुचना दी। बताया जा रहा है इस आगजनी में करीब दो लाख का नुकसान होने की आशंका है। वंही सरपंच प्रतिनिधि सवाईसिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। आग को बुझाने मेंफायरमैन बजरंग चिताना व अन्य दमकलकर्मियों का सहयोग रहा।