इस भाजपा नेता के घर में चोरों की सेंध, बारह लाख की नगदी सहित सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए

जयपुर राजस्थान राज्य

इस भाजपा नेता के घर में चोरों की सेंध, बारह लाख की नगदी सहित सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए

जयपुर। पूर्व मंत्री और सरदारशहर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार रिणवा के जयपुर स्थित घर से चोर लाखों रुपए और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। 25 नवंबर को वोटिंग के लिए परिवार के सभी लोग सरदारशहर गए थे। इस दौरान चोरों ने बंद मकान में चोरी कर ली। राजकुमार रिणवा के बेटे सौरभ रिणवा ने विद्याधर नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजकुमार रिणवा के बेटे सौरभ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कि वह विद्याधर नगर स्थित 9/31 में परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता राजकुमार रिणवा वर्तमान में सरदार शहर (चूरू) से भाजपा प्रत्याशी हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव में पिता के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए वह 5 नवंबर को परिवार के साथ सरदारशहर (चूरू) गए थे। परिवार के अन्य लोग भी 22 नवंबर को शाम 7.30 बजे सरदार शहर चले गए थे।

सौरभ ने बताया- 27 नवंबर को उनकी पत्नी कौशल रिवणा शाम करीब 7.15 बजे विद्याधर नगर घर पर पहुंची तो घर की लाइट जली हुई थी और घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर अलमारियां खुली थी, जो सरिए से तोड़ी हुई थी और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। जेवरात के बॉक्स खाली पड़े हुए थे, घर में रखा लॉकर गायब था। शादी के लिए घर मे रखे हुए लगभग 11-12 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने शातिर चोर चुरा ले गए।