बीकानेर : पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद किया अवैध डोडा पोस्त, दो गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है। तस्कारों द्वारा कड़ी नाकाबंदी के कारण मुख्य सडक़ मार्ग से तस्करी की जा रही है जिससे छत्तरगढ़ पुलिस ने छोटी सडक़ पर नाकाबंदी कर तस्कारों द्वारा डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए नाकाम किया है। छत्तरगढ़ पुलिस के अनुसार रावला डंडी सडक़ मार्क पर रविवार सुबह थानाधिकारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान सुबह करीब दस बजे एक शिफ्ट कार और एक वरुणा कार आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया। वरुणा कार चालक पुलिस की रैकी कर रही थी। डोडा पोस्त तस्करों की गाड़ी को आसानी से पार करवाने के बहाने आगे चल रही थी। इस दौरान पीछे आ रही स्विफ्ट कार को कैसे ही पुलिस की टीम ने रोका तो वरुणा कार चालक भागने में सफल रहा। कार में 39.500 किलो डोडा पोस्त बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया। दोनों से पुलिस ने कड़ी पूछता की। जिसमें बीरबल पुत्र हरफूल सिंह निवासी रावला मंडी, सुभाष पुत्र बिरजलाल निवासी रावला मंडी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर डोडा पोस्त बरामद किया। फरार वरुणा कार चालक संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच दंतौर थाना प्रभारी संदीप कुमार को सुपुर्द की।

