बीकानेर में प्राइवेट डॉक्‍टर्स आज शाम निकालेंगे आभार रैली

बीकानेर

बीकानेर में प्राइवेट डॉक्‍टर्स आज शाम निकालेंगे आभार रैली

बीकानेर, दैनिक खबरां। बीकानेर में प्राइवेट डॉक्‍टर्स आज शाम आभार रैली निकालेंगे। आंदोलन में समर्थन और सहयोग देने वाले संगठनों का आभार व्यक्त करने के लिये बुधवार की शाम रोटरी भवन से आभार रैली निकाली जायेगी। रैली में प्राइवेट डॉक्‍टर्स के साथ मेडिकल स्टाफ कर्मी भी शामिल रहेंगे।

राजस्थान में लागू किये गये राइट टू हेल्थ (RTH) बिल के विरोध में बीते सोलह दिन से चल रही प्राइवेट डॉक्‍टर्स की हड़ताल मंगवलार को खत्म हो गई। जयपुर में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्‍टर्स और सरकार के बीच आठ मांगों पर समझौता हुआ। इसके बाद बीकानेर में मेडिकल कॉलेज के सामने बेमियादी धरने पर बैठे प्राइवेट डॉक्टर्स ने अपना धरना खत्म कर खुशियां मनाई।