रायन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया वर्चुअल टीचर्स डे
बीकानेर, @dainikkhabraan। टीचर्स-डे कार्यक्रम को रायन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वर्चुअल टीचर्स-डे मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल रितु चौरे ने छात्र व शिक्षक के मध्य गहरे सम्बन्ध पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि “आज के इस मुश्किल समय में भी छात्र ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस दिवस को बड़े उत्साह के साथ मना रहे है। शिक्षक का कर्तव्य सदैव छात्र को समाज के नैतिक मूल्यों, व उचित व्यवहार के साथ आगे बढाना है।”
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने हस्त कला व कौशल से बनाये गए उपहार शिक्षको को वर्चुअल के माध्यम से दिए।
पूर्व रक्षा अधिकारी, लेखक व प्रेरक वक्ता श्री कुलप्रीत यादव ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के साथ की बातचीत
पुरानी कहावत है कि,”कलम ताकतवर होती है या तलवार”, और इस कहावत को मूलभूत रूप से लोगो ने इस कहावत को कलम की ताकत के साथ बार बार प्रमाणिकता के साथ साबित किया है। इसी कहावत की प्रेरणा से श्री कुलप्रीत यादव जी जो की एक लेखक है, जिनसे रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने उनके जीवन के संघर्ष व अनुभव के बारे में सवालों के माध्यम से जाना।
कुलप्रीत जी ने बताया कि “सदैव आप स्वयं को खोजने व जानने की कोशिश करे व अपने कार्य कौशल में नित्य रूप से सुधार करने की कोशिश करते रहे।”
सभी छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया व जीवन का अच्छा व उपयोगी अनुभव बताया।

