12 साल बाद आज बन रहा है दुलर्भ गुरु पुष्य योग, ये काम करेंगे तो होंगे मालामाल, जानिये विस्तार सें..

धर्म विचार

12 साल बाद आज बन रहा है गुरु पुष्य योग, ये काम करेंगे तो होंगे मालामाल, जानिये विस्तार सें..

दैनिक खबरां। 27 अप्रैल, गुरुवार को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु ग्रह का यह गोचर मेष राशि में 12 साल बाद हो रहा है और साथ ही गुरु ग्रह मेष राशि में ही उदित भी हो रहे हैं। इन्हीं संयोगों के चलते  27 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। 27 अप्रैल को बना रहा है यह संयोग अक्षय तृतीया के समान लाभकारी माना जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गुरु पुष्य योग में खरीदा गया सोना या अन्य संपत्ति हमेशा स्थाई रहती है, उसमें कोई कमी नहीं होती है। इस वजह से गुरु पुष्य योग में लोग सोना, चांदी, मकान या अन्य प्रॉपर्टी खरीदते हैं, ताकि वह धन-संपत्ति स्थाई रहे। आइए जानते हैं गुरु पुष्य योग के शुभ योग,  महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में। 

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आरंभ: 27 अप्रैल, गुरुवार,  प्रातः 07:00  बजे से 
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त: 28 अप्रैल, शुक्रवार, प्रातः 05: 06 मिनट तक 
27 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र है और उसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है।  पुष्य नक्षत्र के प्रारंभ होते ही गुरु पुष्य योग बन जाएगा। 

गुरु पुष्य योग में सोना खरीदने का मुहूर्त  
गुरु पुष्य योग के दिन आप सोना या अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी गुरु पुष्य योग के प्रारंभ समय से लेकर पूरे दिन कर सकते हैं। हालांकि गुरु पुष्य योग के दिन भद्रा भी दोपहर में लग रही है। 

कब बनता है गुरु पुष्य योग?
जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का योग बनता है तो उस दिन दुर्लभ गुरु पुष्य योग बनता है। यह बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जाता है।  

गुरु पुष्य योग में क्या खरीदें?
गुरु पुष्य योग में सोना, चांदी, भूमि, भवन या अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग एवं श्वेतार्क गणपति की मूर्ति खरीदकर पूजा कर सकते हैं। यह आपके लिए सौभाग्यशाली होगा।