कार ठीक नहीं हुई तो पेट्रोल डालकर सर्विस सेंटर में ही लगा डाली आग पढ़े पूरी खबर..

बीकानेर

कार ठीक नहीं हुई तो पेट्रोल डालकर सर्विस सेंटर में ही लगा डाली आग पढ़े पूरी खबर..

दैनिक खबरां नेटवर्क। जोधपुर शहर में बासनी इलाके के एक मल्टीनेशनल ऑटो मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में गुरुवार दोपहर को दो युवकों ने अपनी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए सर्विस सेंटर के मैनेजर और एक कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार में आग लगाने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले पर भगत की कोठी थाना अधिकारी सुनील चारण ने बताया, उमेद पैलेस स्टाफ क्वॉर्टर में रहने वाले जसवंत सिंह और ओसियां निवासी मनमोहन सिंह ने कुंभट मोटर्स से कार खरीदी थी। कार की गड़बड़ी से वो काफी परेशान थे। उन्हें कार को ठीक कराने के लिए बार-बार सर्विस सेंटर आना पड़ रहा था।

पिछले 2 साल से उनकी कार ठीक नहीं हो पा रही थी। बुधवार को वो सर्विस स्टेशन पहुंचे फिर मैनेजर से शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उनकी सर्विस सेंटर स्टाफ और मैनेजर से बहस हो गई। दोनों ने कहा कि आज इस कार को यहीं पर जलाकर ही जाएंगे और गाड़ी से एक पेट्रोल की बोतल निकाली और कार पर छिड़क कर आग लगा दी।

आग लगने से दूसरी गाड़ियां पर इसकी चपेट में आने का खतरा बढ़ गया। मैनेजर महावीर सिंह और एक कर्मचारी सोहेल खान दौड़े। आग बुझाने की कोशिश की, वो दोनों भी इसमें झुलस गए। जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी सुनील चारण सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। दोनों घायलों को अस्पताल उपचार में भेजा गया, दोनों आरोपियों जसवंत सिंह और मनमोहन सिंह के खिलाफ पुलिस ने षड्यंत्र कर आगजनी करने मामला दर्ज कर लिया है।