दुनियाभर में कोरोना फैलाएगा चीन!: इटली पहुंचीं फ्लाइट्स की कराई गई जांच, 50% से ज्यादा यात्री संक्रमित मिले..

देश

दुनियाभर में कोरोना फैलाएगा चीन!: इटली पहुंचीं फ्लाइट्स की कराई गई जांच, 50% से ज्यादा यात्री संक्रमित मिले..

दैनिक खबरां नेटवर्क। चीन से इटली पहुंची एक फ्लाइट के आधे यात्री कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। इससे चीन से दूसरे देशों में कोरोना फैलने का खतरा और बढ़ गया है। इसी कारण भारत व अमेरिका समेत सात देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया है।

चीन से मिलान जा रही दो फ्लाइट में यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक फ्लाइट के 92 यात्रियों में से 35 यानी 38 फीसदी और दूसरी के 120 यात्रियों में से 62 यानी 52 फीसदी यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

उधर, चीन देश में बड़े पैमाने पर कोरोना मरीज मिलने के बावजूद पाबंदियों में ढील दे रहा है। उसने नए साल में कोविड के खतरे का स्तर ‘ए’ से घटाकर ‘बी’ करने का फैसला किया है। इससे कोरोना मरीज को क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं होगी।

चीन ने यह भी एलान किया है कि अगले माह शुरू होने वाले चीनी लूनार नव वर्ष अवकाश में विदेश भ्रमण के इच्छुक लोगों को वह लाखों की तादाद में साधारण पासपोर्ट व वीजा जारी करेगा। इससे समूची दुनिया में कोविड नए सिरे से फैलने का खतरा बढ़ गया है।

कोरोना के कारण चीन लगभग तीन सालों तक पूरी दुनिया से कटा रहा, क्योंकि अधिकांश देशों ने यात्रा पाबंदियां लगा दी थीं। इसलिए वह अपने पर्यटकों की विदेश यात्राओं पर पाबंदियां हटा रहा है। 2020 के बाद पहली बार चीन यह ढील दे रहा है, लेकिन दुनियाभर में कोविड की दृष्टि से यह कदम चिंताजनक माना जा रहा है।

चीन से यात्री टिकट बुकिंग बढ़ी

उधर, ट्रेवल कंपनियों Trip.com और Qunar के अनुसार चीन द्वारा ढील के बाद चीनी यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग व इससे संबंधित सर्च में पांच से आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। चीनी लोगों ने जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा में रुचि दिखाई।

चीन से भारत आने वालों की जांच अनिवार्य
चीन में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए  भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। यह जांच चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वालों के लिए जरूरी होगी।

भारत आगमन पर इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं या कोविड-19 संक्रमण पाया जाता है तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसी तरह अमेरिका, जापान, मलेशिया ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड निगेटिव टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।