बीकानेर : सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, लाखों रुपए की एमडी की पकड़ी

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर : सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, लाखों रुपए की एमडी की पकड़ी

बीकानेर। जिले की दो अलग-अलग थाना पुलिस की टीमों ने 24 घंटे में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ दुसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की एमडी पकड़ी है। जानकारी के अनुसार बीती रात को जेएनवीसी पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से बड़ी मात्रा में एमडी पकड़ी। जिसके बाद आज फिर सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी जब्त की है। एसआई जसवीर ने बताया कि अमरसिंहपुरा के रहने वाले प्रकाश नायक के पास से करीब 22.15 ग्राम एमडी पकड़ी है। बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रूपए बताई जा रही है। बता दे कि बुधवार रात को भी पुलिस ने करीब 30 लाख रूपए की एमडी जब्त की थी।