बीकानेर : पुलिस की कार्रवाई, दो नाबालिग को किया निरूद्ध, चोरी की पांच मोटर साइकिलें की बरामद
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को निरूद्ध कर पांच मोटर साईकिलें बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह मोटर साईकिलें अलग-अलग थाना इलाकों से चोरी की गई थी। जो पुलिस टीम ने बरामद की है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अभिषेक विश्वकर्मा ने चार मार्च को एक मामला दर्ज करवाया था। जिसमें अपनी मोटरसाइकिल जाट धर्मशाला के आगे से गायब होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस दल का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को डिटेन कर अनुसंधान किया। जिन्होंने शहर,नाल व आसपास के इलाकों से कुल पांच मोटरसाइकिल चोरी करना कबूला।

