जैसलमेर बस हादसे के बाद बीकानेर में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 9 बसें सीज, 13 घरेलू सिलेंडर जब्त

बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

जैसलमेर बस हादसे के बाद बीकानेर में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 9 बसें सीज, 13 घरेलू सिलेंडर जब्त

बीकानेर,दैनिक खबरां। जैसलमेर बस हादसे के बाद से बीकानेर में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में है। बुधवार को ‘दैनिक खबरां’ में प्रकाशित खबर के बाद बीकानेर प्रशासन और आरटीओ हरकत में आए, जिसके बाद आरटीओ ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर चार से पांच बसों को सीज किया था। इसी क्रम में गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रही। आरटीओ के उड़नदस्ते और फ्लाइंग टीमों ने दिनभर जिले में बसों की चेकिंग का अभियान चलाया।

परिवहन विभाग की डीटीओ भारती नथानी ने बताया कि शुक्रवार से पूरे राज्य में परिवहन विभाग का विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान से पहले बीकानेर जिले में इमरजेंसी गेट बंद होने, बसों की छतों पर सामान ढोने और अन्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 9 बसों को सीज किया गया है। वहीं डीएसओ नरेश शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक “कंज्यूमर केयर अभियान” चलाया जा रहा है। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।