गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे के बीच NSUI जिलाध्यक्ष गोदारा पुलिस हिरासत में, यह है पूरा मामला..

बीकानेर

गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे के बीच NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा हिरासत में, यह है पूरा मामला..


बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे के बीच NSUI के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को मंगलवार सुबह पुलिस द्वारा उनके निवास से हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, गोदारा ने गृह मंत्री को NEET पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर ज्ञापन देने की घोषणा की थी। इसके बाद सुबह पुलिस द्वारा उन्हें घर से हिरासत में लिया गया।
श्रीकृष्ण गोदारा ने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि NSUI बीकानेर इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही छात्र-युवा समस्याओं को पुलिस बल के माध्यम से दबाया नहीं जा सकता।

 

 


गोदारा ने कहा कि NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विरोध करने वालों को रोकने में लगी हुई है।