बीकानेर : मेडिकल स्टोर पर बेसुध हुई महिला, मौत

बीकानेर

बीकानेर : मेडिकल स्टोर पर बेसुध हुई महिला, मौत

बीकानेर। खाजूवाला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला भगत सिंह चौक पर एक निजी मेडिकल स्टोर पर मेडीसिन लेने के लिए आई थी। इसी दौरान महिला अचानक मेडिकल स्टोर पर ही बेसुध हो कर गिर पड़ी। जिसके बाद महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।