बीकानेर: SHO बिश्नोई ने 35 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार….
बीकानेर। बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में
पांचू SHO विकास बिश्नोई ने कार्रवाई करते हुए 35 ग्राम स्मैक का साथ तीन तस्करों गिरफ्तार किया।
तस्करों द्वारा मादक पदार्थ लाने ले जाने में काम ली गई बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लीं।
मादक पदार्थ अधिनियम धारा के तहत जगदीश, भिंयाराम, मोहन राम को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये
तीनों बदमाश पांचू निवासी हैं।
ज्ञात रहे कि अब तक पांचू SHO विकास बिश्नोई द्वारा पांच कारवाई की गई। जिसमें
80 ग्राम स्मैक बरामद की जा चुकी।
पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत 3 लाख रुपए से ज्यादा की बतायी जा रही है।
पुलिस लगातार तस्करों को ट्रैस कर रहीं हैं।

