बड़ी खबर: एक बार फिर बीकानेर में लूट, लगभग दो लाख लूट कर बदमाश फरार, पुलिस कर रही लूटेरों का पीछा….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

बड़ी खबर: एक बार फिर बीकानेर में लूट, लगभग दो लाख लूट कर बदमाश फरार, पुलिस कर रही लूटेरों का पीछा….

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @dainikkhabraan । दो सप्ताह में आज चौथी लूट की घटना सामने आई है । घटना श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की है जंहा सरपंच प्रतिनिधि के साथ लुटेरों ने दो लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है । घटना के बाद लुटेरे भाग गए । वंही इस घटना के कस्बे में सनसनी फैल गई लोग दहशत में आ गए ।

जानकारी के अनुसार जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि पति भीखाराम जाखड़ झंवर बस स्टैण्ड स्थित एक दुकान से अपना भुगतान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने जाखड़ से दो लाख रुपए लूट लिए ओर फरार हो गए । इत्तला मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लुटेरों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है । वंही बताया यह भी जा रहा है कि इस लूट की वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई । जिसके आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है ।

आपको बता दें कि श्रीडूंगरगढ़ में एक सप्ताह में यह दुसरी घटना है। इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ही एक नर्सिंग कर्मी को लूटने का प्रयास किया था।